फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्या व रितेश राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयनित

Wed, 09 Oct 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का चयन राष्ट्रस्तरीय वॉलीबाॅल टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन हिसार में हुई डीएवी गेम्स के राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में प्रदर्शन को देखकर किया गया है।
टूर्नामेंट में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की अंडर-14 वॉलीबॉल टीम के आर्या व रितेश ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्कूल की ओर से निखिल, आर्यन लोहान, रितेश, आर्या, हरमन, रक्षित और सुमित पाल टीम में शामिल थे। इस दौरान आर्या व रितेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खेल शिक्षक ललित के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि दोनों छात्र पढ़ाई के साथ खेल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने मेहनत के बल पर यह मुकाम पाया है। खिलाड़ियों की लगन, मेहनत निरंतर अभ्सास व अच्छा प्रशिक्षण ही सफलता के रूप मे सामने आता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति में आत्म विश्वास उत्पन्न होता है। दोनों खिलाड़ियों ने संस्थान, अभिभावकों व जिले का नाम रोशन किया है। जल्द ही दोनों राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश, जिले व स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें