फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलाकारों ने किया बाली वध प्रसंग का मंचन

Mon, 07 Oct 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से गांव में रामलीला मंचन कराया जा रहा है। इसमें शनिवार रात बाली वध दृश्य का मंचन किया गया। बाली का वध होते ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम व लक्ष्मण मां सीता की तलाश में हैं। इस दौरान अपने भाई बाली के हाथों सताया सुग्रीव राम व लक्ष्मण को आता देख डर जाता है। वह पवन पुत्र हनुमान को उनका पता लगाने के लिए भेजता है कि ये कौन है। तब हनुमान भेष बदल कर राम व लक्ष्मण के पास पहुंच कर सारा हाल जान लेते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राम व लक्ष्मण को अपने कंधों पर बैठाकर हनुमान सुग्रीव के पास ले जाते हैं। वहां सुग्रीव व राम की मित्रता होती है। दोनों एक-दूसरे को अपनी विपदा बताकर साथ देने का वादा करते हैं। तब श्रीराम सुग्रीव से बाली को युद्ध करने के लिए ललकारने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन

सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारता है तो श्रीराम तीर चलाकर बाली का वध कर देते हैं। उसके वध के बाद सुग्रीव को किषकिंधा का राजा बना देते हैं। इस मौके पर क्लब प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, संदीप राणा, चंद्रपाल कोच, यशपाल राणा, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, हिमांशु, साहिल, सागर, रवि जेलदार, सोनक, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें