फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धरने पर कला अध्यापक की तबीयत बिगड़ी, पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में 26 दिन से प्रदर्शन कर रहे कला अध्यापक बलदेव की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अध्यापक को उपचार को दिया गया। उपचार के बाद बलदेव दोबारा धरना स्थल पर लौट आया। बलदेव की हालत अभी स्थिर है और चिकित्सकों ने आराम के लिए कहा है। ऐसे में धरना स्थल पर ही बलदेव का उपचार चल रहा है। वहीं सोमवार को बीमार हुए अध्यापक विकास की हालत अब बेहतर है। वहीं एक सप्ताह का समय लेने के बाद सरकार की ओर से अभी तक कोर्ट में अपना हलफनामा जारी नहीं किया है। जिस के बाद हाईकोर्ट ने हलफनामा दायर करने की तिथि 16 फरवरी तय की है। सरकार को 16 फरवरी तक डिप्लोमा होल्डर्स कला अध्यापकों के मामले में अपना पक्ष रखना होगा। ऐसे में शनिवार को भी कला अध्यापकों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान अध्यापकों ने नारेबाजी कर सरकार से उनके पक्ष में हलफनामा देने की मांग की।
विज्ञापन

यहां प्रधान सचिन गर्ग ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सर्विस रूल व विज्ञापन सूची के विपरीत डिप्लोमा धारकों के बजाय सर्टिफिकेट धारकों को ज्वाइनिंग दे दी है। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट केस में हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को होने वाली सुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा हलफनामा दिया जाना है। शिक्षा विभाग ने निर्धारित से निम्न योग्यता के सर्टिफिकेट धारकों को नियुक्ति देकर सर्विस रूल व नियुक्ति नियमावली की अवहेलना की है। अपनी गलती छिपाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी निदेशक मौलिक शिक्षा को भी गुमराह कर रहे हैं। वह लगातार गलत हलफनामे हाईकोर्ट में दे रहे हैं। ऐसे में आर्ट एंड क्राफ्ट डिप्लोमा धारकों ने सरकार से देश के किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान से डिप्लोमा व सर्टिफिकेट के बीच की मानक मापदंडों को तय करवाने की मांग की है। चूंकि सर्टिफिकेट डिप्लोमा, डिग्री व मास्टर डिग्री के मानकों को तय करना शिक्षण संस्थानों यूनिवर्सिटी व बोर्ड का काम है। यह शिक्षा विभाग के दायरे से बाहर है। सरकार हाईकोर्ट में तथ्यों के आधार पर हलफनामा दे, ताकि अध्यापकों को न्याय मिले।
इस दौरान रीना यादव, अनूप कुमारी, यशवंती रानी, पुष्पा यादव, प्रवेश कुमारी, दीपा रानी, विकास रावल, किरणपाल, बृजभूषण, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य कला अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें