फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्मैक के साथ गिरफ्तार मामले में आरोपी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजे निधि बंसल की कोर्ट ने 7.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार मधु कॉलोनी निवासी शाहरुख खान को दोषी करार दिया है। कोर्ट उसे 11 मई को सजा सुनाएगी। बता दें सदर यमुनानगर थाना एरिया पश्चिमी यमुना नहर किनारे पर पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी पुलिस को सूचना मिली थी कि मधु कॉलोनी निवासी शाहरुख खान स्मैक बेचने का काम करता है और वह यूपी से स्मैक लेकर तीर्थ नगर की तरफ से आएगा। पुलिस ने बाड़ी माजरा पुल के पास नाकाबंदी कर लोगों की जांच करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद शाहरुख आता दिखा और उसे काबू किया। पुलिस को तलाशी के दौरान उससे 7.20 ग्राम स्मैक मिली थी। उस पर सात नवंबर 2019 को पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें