पीओ स्टाफ की टीम ने तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक राजपाल ने बताया कि टीम ने भगोड़े आरोपी रटौली निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ साल 2012 में फर्कपुर थाने में मारपीट का केस दर्ज है। पेशी पर न पहुंचने पर अदालत ने बीती छह जनवरी को उसे भगोड़ा घोषित किया था। इसी प्रकार थाना सेक्टर-17 के जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने चेक बाउंस के एक अन्य मामले में भगोड़ा घोषित गांव पौंटी निवासी जावेद हसन व अंबाला के गांव नोहनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। संवाद