फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ आरोपी को दबोचा

Tue, 18 Apr 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर बस स्टैंड से 335 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी शाहिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ब्यूरो के इंचार्ज राजेश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यमुनानगर बस स्टैंड के पास एक युवक हेरोइन के साथ घूम रहा है। टीम बनाकर रेड की गई तो व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग में छिपाकर हेरोइन ले जा रहा था और ऑटो रिक्शा में बैठने की तैयारी कर रहा था। उसकी तलाशी ली गई तो बैग में से 335 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वह यमुनानगर के जगाधरी में सप्लाई देने के लिए आया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें