पक्षियों के लिए पानी व घोंसले लगाते क्लब के पदाधिकारी। प्रवक्ता
- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब के सदस्यों ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पक्षी पुण्य सेवा मुहिम चलाई है। इसके तहत जल स्रोत कम होने के कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क में पंछियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ पंछियों के पेड़ों पर विश्राम व गर्मी से बचने के लिए घोंसले लगाए गए हैं। खाद्य सामग्री गेहूं, चावल, चना इत्यादि की व्यवस्था की गई। इस दौरान पार्क के पदाधिकारियों के साथ सुभाष चंद्र दाबडा, डाॅ. गीता बेनीवाल, रोशनलाल कैसे, रामपाल, विनोद भारद्वाज, कृष्ण चंद्र धानिया, दिनेश गर्ग, सुषमा शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद