फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेना ने हेलीकॉप्टर से किया वॉटर लिफ्टिंग का अभ्यास

Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। सेना के जवानों ने वीरवार को हेलीकॉप्टर से हथिनीकुंड बैराज में वॉटर लिफ्टिंग का अभ्यास किया। पानी की बास्केट भरने का यह सिलसिला करीब चार बार तक चलता दिखाई दिया।
कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे सेना का हेलीकॉप्टर बैराज के आसपास मंडराने लग गया था। इसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। हेलीकॉप्टर से लटकती बास्केट बाल्टी को देख पहले तो यह नहीं समझ पाए आखिर ये लटक क्या रहा है, लेकिन जबकि यमुना नदी के पानी से बाल्टी से भरा गया तो लोग समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा कौतूहल का विषय बना हुआ था। जवानों ने हेलीकॉप्टर के नीचे लटकती पानी की बड़ी बाल्टी को यमुना के पानी से भरकर जंगल के ऊपर खाली कर फिर से पानी भरने की ट्रेनिंग ली। इतना ही नहीं लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद भी किया और वीडियो भी बनाई। बाद में सेना के जवान हेलीकॉप्टर के साथ लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें