फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंग्रेजी समाचार वाचन में अराधना व आयुष प्रथम

Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों ने अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की आराधना और दसवीं कक्षा के आयुष दहिया ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने बताया कि आयुष दहिया को प्रतियोगिता में बेस्ट परफॉर्मर के खिताब से भी नवाजा गया। वहीं बारहवीं कक्षा की साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। में हिंदी कविता-गान प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की छात्रा गुरनक्ष ने प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं श्वेता गुप्ता, सुषमा शर्मा, जैनिफर नाज कुरैशी, कीर्ति शर्मा और मधुरिमा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं की तैयारी की थी। प्रधानाचार्य चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं और कमियों को पहचानने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें