फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपूर्वा प्रथम

Sat, 14 Nov 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा व मौजूद ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के नेहरू स्टडी सेंटर की ओर से नेहरू सप्ताह मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सृजनात्मक लेखन, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपूर्वा नारंग ने प्रथम, तानिया ने द्वितीय और खुशी कांबोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मरियम मलिक प्रथम, श्रुति और खुशी द्वितीय तथा कामना और इंदू तृतीय रहीं। सृजनात्मक लेखन में महक प्रथम, मान्या द्वितीय और नैंसी तृतीय रहीं। इस अवसर पर पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर, नेहरू स्टडी सेंटर की इंचार्ज डॉ. मोनिका और संयोजिका डॉ. दीपिका घई ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें