संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी लीगल एड रक्षा काउंसिल के मुख्य कानूनी सहायता काउंसलर अश्वनी कुमार बत्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की नियुक्ति मई माह के लिए की गई है। इन अधिवक्ताओं से व्यक्ति गिरफ्तारी से पहले व गिरफ्तारी के समय कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि लीगल एड के उप-काउंसलर साबरअली चौहान को थाना सेक्टर-17 व बूड़िया में, असिस्टेंट एलएडीसी निखिल शर्मा को थाना शहर यमुनानगर, महिला थाना व साइबर पुलिस थाना शहर जगाधरी में नियुक्ति किया गया।
वहीं असिस्टेंट एलएडीसी दीपक कुमार थाना राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल यमुनानगर, जठलाना व थाना सदर जगाधरी में, अस्सिटेंट एलएडीसी मुक्तेश सालवान को थाना गांधी नगर, फर्कपुर व रादौर में, अतिरिक्त एलएडीसी वीरेंद्र कुमार को थाना छप्पर के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने इसका लाभ उठाने की अपील की।