छछरौली। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग दाखिला लेने के लिए 26 जुलाई तक के लिए पोर्टल खोल दिया है।
राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा ने बताया कि महाविद्यालय में एमए (इतिहास), एमकॉम, एमएससी (कंप्यूटर साइंस) तथा पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि सभी प्रवेश नई शिक्षा नीति (एनईपी) उच्चतर शिक्षा विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी। संवाद