फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए 20 तक करें आवेदन

Mon, 05 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनुसूचित जाति वर्ग के महिला एवं पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल विकास मिशन के माध्यम से नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट, सहायक हेयर ड्रैसर एवं स्टाइलिस्ट, ब्राइडल फैशन एवं पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट, सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर जैसे कोर्सों में महिला एवं पुरुषों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सहायक फॉल्स सीलिंग एवं ड्राइवॉल इंस्टॉलर जैसे तकनीकी कोर्सों में केवल पुरुषों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता आठवीं या दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड की प्रति, परिवार पहचान पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें