यमुनानगर। हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति के पुरुष एवं महिलाओं को ड्रोन पायलट व ड्रोन इमेजिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अनुसूचित जाति के पुरुष एवं महिलाएं इस ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ड्रोन पायलट व ड्रोन इमेजिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो, जिसकी उम्र 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास हो और उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए।