यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें बहादुरी, खेलकूद, आर्ट एवं कल्चर और अन्य क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चे, किशोर नामांकन कर सकते हैं। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को जनवरी-2025 में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन पर देखी जा सकती हैं। संवाद