फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाकिस्तान के गुरुद्वारों के लिए 20 तक जमा होंगे आवेदन

Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव पर उनकी जनमस्थली ननकाना सहिब सहित पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए प्रशासन की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। डीसी प्रीति ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर पर सिख तीर्थ यात्रियों की पाकिस्तान यात्रा 22 नवंबर से एक दिसंबर तक करवाई जा रही है। इस दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के इच्छुक सिख तीर्थयात्री यात्रा के लिए अपना आवेदन 20 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं। तीर्थ यात्रियों को आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से जिला सचिवालय के कमरा नंबर 108 में पीएलए शाखा में जमा करवाना होगा। डीसी ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करवाने की अपील की, ताकि यात्रा से संबंधित प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें