फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए सात जून से होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने भी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। विभाग के आदेशों के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए सात जून से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से सभी जिलों की आईटीआई को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

विदित हो कि हरियाणा एवं केंद्रीय बोर्ड की दसवीं व 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिले के लिए शेड्यूल का इंतजार था, लेकिन लोकसभा चुनाव में 25 मई को होने वाले मतदान के कारण इसमें विलंब हुआ। कारण कि आईटीआई संस्थान चुनाव केंद्र बने थे, वहीं स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई थी। ऐसे में मतदान के बाद अब निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस बार आईटीआई ने यूजी के साथ ही दाखिले की घोषणा कर दी है। जबकि आईटीआई के दाखिले की अधिसूचना जून के अंत में आती थी और जुलाई में आवेदन लिए जाते थे। इस बार जल्द प्रक्रिया होने से विद्यार्थियों की कक्षाएं भी जल्दी लगेंगी। जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए सात से 21 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, स्थायी निवास इत्यादि मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी आवेदन के दौरान दाखिला फार्म के साथ लगानी होगी।



नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड व सीट

जिले में छह राजकीय और 14 निजी आईटीआई संस्थान हैं। सभी आईटीआई संस्थानों में करीब 2400 सीट हैं। जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा सीट व ट्रेड हैं। इस आईटीआई संस्थान में कुल 32 ट्रेड और 86 यूनिट हैं। इन ट्रेड व यूनिट की कुल 1344 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा दूसरी बड़ी आईटीआई साढौरा है जिसमें कुल 448 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई छछरौली में 124 और महिला आईटीआई में करीब 100 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई नाचरौन में 148 सीट, राजकीय आईटीआई सरस्वती नगर में 188 सीटें हैं। इसके अलावा जिले में 14 निजी आईटीआई संस्थान हैं। इन संस्थानों में करीब 1100 सीटें हैं।
विज्ञापन




आईटीआई में दाखिलों के लिए सात जून से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। ऑनलाइन या फिर संस्थान में आकर भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से दाखिले के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें