फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भुगतान आधा होते ही कुत्तों की नसबंदी की चौथी निविदा पर भी बेरुखी

Tue, 21 Jul 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर की मधु कॉलोनी में घूमते बेसहारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की ओर से नसबंदी और टीकाकरण का भुगतान 1500 रुपये से घटाकर 800 रुपये प्रति कुत्ता किए जाने के बाद कोई भी एजेंसी इस काम के लिए आगे नहीं आ रही है। नगर निगम 21,500 अतिरिक्त बेसहारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अब तक चार बार निविदा जारी कर चुका है। हर बार एजेंसियों ने निविदा से दूरी बना ली।
शहर में वर्तमान में 40 हजार से अधिक बेसहारा कुत्तों का अनुमान है। हालात यह हैं कि लगभग हर गली, कॉलोनी और मुख्य सड़क पर कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर हमले आम हो चुके हैं। डेढ़ साल के दौरान 17,582 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। औसतन हर महीने 977 और प्रतिदिन करीब 33 लोगों को डॉग बाइट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने नवंबर 2025 में बेसहारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान शुरू किया था। पहले से कार्यरत एजेंसी को दिसंबर 2026 तक 6,500 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य दिया गया था।
इस कार्य के लिए एजेंसी को 1500 रुपये प्रति कुत्ता की दर से वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। अब तक करीब 2,000 कुत्तों की ही नसबंदी हो सकी है। इसके बाद बढ़ती समस्या को देखते हुए निगम ने 21,500 अतिरिक्त कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए अलग से निविदा निकाली है।
बढ़ रहे हैं कुत्ते काटने के मामले
शहर में वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में जनवरी में 1311, फरवरी में 1321, मार्च में 1318, अप्रैल में 1291, मई में 1086 और जून में 950 लोगों को कुत्तों ने काटा। हालांकि गर्मी बढ़ने के साथ मामलों में कुछ कमी आई है। आंकड़े अब भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। नगर निगम ने 21 जुलाई तक चौथी बार जारी निविदा के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिकारियों को इस बार एजेंसी मिलने की उम्मीद है। साथ ही पहले से कार्यरत एजेंसी को भी नसबंदी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य जिलों में कुत्तों की नसबंदी की दर
कुरुक्षेत्र के नगर परिषद थानेसर में प्रति कुत्ता नसबंदी पर 1100 रुपये, कैथल में कुत्ता नसबंदी के लिए 1600 रुपये, अंबाला में कुत्तों की नसबंदी पर 1450 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि यहां पर छह माह से नसबंदी व टीकाकरण का कार्य बंद पड़ा है। करनाल में कुत्तों की नसबंदी का रेट 1450 रुपये तय है। इसी तरह पानीपत में 1450 रुपये की दर से कुत्ताें की नसबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

बेसहारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए चौथी बार निविदा लगाई है। सरकार ने अब कुत्तों की नसबंदी का रेट 800 रुपये तय कर दिया है। रेट कम होना भी आवेदन नहीं आने का कारण हो सकता है। -विनोद बैनीवाल, सीएसआई नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें