यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 10 ग्राम 34 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
सेल इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव बोंबेपुर के पास एक युवक नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएनसी आजाद नगर चौकी इंचार्ज रामकुमार, सतीश, अमरजीत, अखिलेश वालिया की टीम ने वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।
मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रताप नगर सचेत मित्तल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम 34 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान बोंबेपुर निवासी अब्दुल खालिक के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।