फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में अंशुमन, प्रिंस ने मारी बाजी

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में जौहर दिखाते छात्र। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में चल रही 4 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। बच्चों ने 200 व 800 मीटर दौड़, रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शॉट पुट थ्रो, क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाए।
इस दौरान 200 मीटर दौड़ में अंशुमन, प्रिंस ने प्रथम, प्रभजोत, प्रिंस ने दूसरा व निशांत, आशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सुरेंद्र हाई स्कूल के फतेह, गुनगुन, प्रिंस ने प्रथम, सार्थक, प्रियंका, प्राणवी ने दूसरा व ईशा, अभिषेक, अक्षरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में संजय गांधी स्कूल के राघव आर्यन ने प्रथम, निखिल ने दूसरा, विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सुरेंद्र हाई स्कूल के शुभम ने दूसरा व गुरसेवक, रोनक के बीच टाई हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगितामें सुरेंद्र हाई स्कूल की टीम ने बाजी मारी। लांग जंप में सुरेंद्र हाई स्कूल के राजकुमार प्रथम, वारिस दूसरे स्थान पर रहे। वहीं संजय गांधी स्कूल के भूपेश प्रथम, हर्षित दूसरे व विष्णु तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में संजय गांधी स्कूल की टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मोर्चा के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, प्रिंसिपल सोनिया चानना, सुरेश चानना, शरणप्रीत कौर, नवदीप सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सतवीर कौर, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें