स्वच्छता शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे स्वयंसेवक, शिक्षक व अन्य। संस्थान
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की ओर से स्वच्छता शिविर लगाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, प्रयोगशालाओं और बगीचे की सफाई की। प्राध्यापक डॉ. रमेश धारीवाल ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अंशुल ने अंतर महाविद्यालय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्राचार्या सर्वजीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला और दूसरा चरण राजकीय महाविद्यालय छछरौली में हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। संवाद