फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला राणा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने काला राणा गैंग से जुड़े महावीर कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच राउंड बरामद हुए। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि इस गैंग से जुड़े छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गैंग से जुड़े सरगना जेल में है। उन्हें भी पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। अपराध शाखा के प्रभारी ने बताया कि 13 सितंबर को अपराध शाखा-2 की टीम को सूचना मिली कि नहर पटरी पर दो युवक लूट की फिराक में बैठे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर जब उनकी टीम की गाड़ी पटरी पर पहुंची तो दोनों आरोपियों ने अवैध हथियारों के साथ पुलिस की गाड़ी के आगे बाइक लगा कर रोक लिया और लूट करने की कोशिश की। टीम ने पीछे से आकर सुभाष नगर निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बाबा और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शुभम को काबू कर लिया। आरोपी सिमरनजीत सिंह से एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा राउंड बरामद हुए। जबकि आरोपी शुभम से एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन

पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि काला के घर पर भी उन्होंने हथियार रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि इन सब आरोपियों से अभी तक चार पिस्टल एक देसी कट्टा व 20 राउंड बरामद किए जा चुके हैं। उनसे पूछताछ के बाद काला राणा गैंग से जुड़े कई लोगों को काबू किया गया। अब तक गैंग के छह गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें