फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुर्गा गार्डन में फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दुर्गा गार्डन के अमित उर्फ बाबू के घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-2 टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव रतनपुरा निवासी अभिषेक उर्फ पहाड़ी है, जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 27 फरवरी की रात को जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी अमित उर्फ बाबू के घर में घुसकर युवकों ने फायरिंग की थी। इसमें अमित व उसकी मां मीना को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की जिसमें आरोपी घर में घुसकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। इससे सीआईए-2 टीम ने सूचना पर मामले में गांव रतनपुरा निवासी अभिषेक उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया। इससे पहले मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें