रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में सोमवार को 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10,000 मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। इसके अलावा लंबी कूद, तीन कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक व रस्साकसी के मुकाबले होंगे। प्राचार्या डॉ. माला शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास बीए में शारीरिक शिक्षा का विषय है और बीकॉम चौथे सेमेस्टर में हैं और तीसरे सत्र तक फिजिकल एमडीसी विषय है, उन सभी के लिए खेलकूद मुकाबलों में भाग लेना अनिवार्य है। संवाद