यमुनानगर। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने दयालपुरी मंदिर के विकास के लिए पांच लाख और मंदिर के बाहर सड़क बनाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। शिक्षामंत्री सोमवार को छछरौली डेरा बाबा दयालपुरी में चल रहे कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने पूजा अर्चना की और शिविर में पहुंचे कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। साथ ही स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। शिक्षामंत्री कंवरपाल चौधरी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें कांवड़ियों की सेवा करने का अवसर मिला है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुलशन अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमन शर्मा, जगमोहन जग्गी, अनुराग शर्मा रागी, विजय नैब, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद