कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्लब की महिलाएं। क्लब
रादौर। इनरव्हील क्लब की ओर से शहर में करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। म्यूजिकल पीलो प्रतियोगिता में कोमल वर्मा ने पहला और परमजीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तंबोला में अनिता झांब पहले और पूजा माटिया दूसरे स्थान पर रहीं। क्लब प्रधान परमजीत कौर की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य और गीतों के साथ त्योहार मनाया तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। परमजीत ने कहा कि त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैं। इस दौरान बेअंत कौर, नीलम वर्मा, पुष्पा मक्कड़, नीलम मेहता, साक्षी पुरुथी, लीला रोहिला, गीतिका जौहर, चारू सिंगला, नेहा अग्रवाल, ज्योति वर्मा और भारती शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद