यमुनानगर। गोवंशजों को वध के लिए यूपी ले जा रहे गो तस्करों से पुलिस ने पांच गायों को मुक्त करवाया। पुलिस ने मौके से चार आरोपी गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गांव भटौली निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव झिवरहेड़ी के रास्ते से कुछ गो तस्कर गोवंशजों को टाटा 407 गाड़ी में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व गो रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्हें एक टाटा 407 गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने जब गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें पांच गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने गायों को मुक्त करवाकर मौके से गो तस्कर प्रवेश, रिजवान, अमजद व अजीब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए गो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद