फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महेंद्रगढ़ में नौ फरवरी से लगेगी पशु प्रदर्शनी

Thu, 01 Feb 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली जिला महेंद्रगढ़ में नौ से 11 फरवरी तक राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में 50 प्रकार की पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पशुपालन व डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डाॅ. सतबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि जो पशुपालक अपने पशुओं को प्रदर्शनी में लाना चाहता है वह अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाकर पुश चिकित्सक से 12 डिजिट का टैग लगवा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पशु प्रदर्शनी मेले में गाय, भैंस, बैलों की जोड़ी, सांड, भेड़ बकरी, सुअर, मेंडे, ऊंट, घोड़े, गधे, खच्चर सहित देसी व संकर नस्ल के उत्तम पशुओं की पचास प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालकों को अपने उत्तम नस्ल के पशुओं को प्रदर्शनी में लाने व ले जाने के लिए सरकार द्वारा किराया भी दिया जाएगा। प्रदर्शनी में उच्च नस्ल के पशु मुर्राह भैंस व गाय की हरियाणा साहिवाल, गीड़, थारपरकर, राठी, बेलाही व संकर नस्ल, भेड़ में नाली व हिसार ढेल की नस्ल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें