फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: यमुनानगर में आज अनिल विज की कष्ट निवारण समिति की बैठक, अधिकारियों की धड़कनें तेज

Fri, 27 Nov 2026 11:15 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

लापरवाह अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाने वाले बिजली मंत्री अनिल विज आज जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दोपहर 12 बजे होने वाली जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आज दोपहर 12 बजे जगाधरी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में होगी। बैठक में बिजली मंत्री अनिल विज शिरकत करेंगे। मंत्री के पहुंचने से जहां अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठे फरियादियों में उत्साह है, वहीं बैठक में शिकायतों का सामना करने वाले अधिकारियों की बेचैनी भी बढ़ी हुई है।

विज्ञापन


बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की शिकायतें रखी जाएंगी। इन शिकायतों के माध्यम से फरियादी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और लंबे समय से लंबित मामलों को उठाएंगे। लोगों को उम्मीद है कि मंत्री अनिल विज उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगे और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे।

दरअसल, मंत्री अनिल विज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी कष्ट निवारण समिति की बैठकों में शिकायतों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में इस बार भी अधिकारियों की नजर बैठक में उठने वाले मामलों और मंत्री के रुख पर रहेगी।
विज्ञापन


पिछली बैठक में नहीं पहुंच सके थे मंत्री
जिला कष्ट निवारण समिति की पिछली मासिक बैठक में किन्हीं कारणों से मंत्री अनिल विज शामिल नहीं हो सके थे। इसके चलते इस बार होने वाली बैठक को लेकर फरियादियों में खास उम्मीदें हैं। कई शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री के सामने पक्ष रखने का इंतजार कर रहे हैं। फरियादियों के साथ-साथ अधिकारियों की निगाहें भी आज होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें