फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से नाराज किसानों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बिजली सप्लाई बाधित होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को छछरौली पावर हाउस पर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चलने पर नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे छछरौली के तहसीलदार तरुण सहोता ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
दरअसल कई दिन से सुबह से लेकर शाम चार बजे तक बिजली गुल रहने से किसानों और क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस पर मंगलवार को काफी संख्या में किसान और अन्य लोग पावर हाउस में एकत्र होना शुरू हो गए। किसानों और लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौके पर पुलिस को बुलाया गया। किसान रविंद्र लाक्कड़, सतविंदर, गोपाल, शक्ति कड़कोली, जगमाल, विशाल, राजकुमार, सतबीर, अंकित, मोहित, रोहित आदि किसानों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली की कटौती भी हो रही है। ऐसे में उनके सामने सिंचाई की दिक्कत पेश आ रही है। जिले में अधिकतर ट्यूबवेल बिजली की मोटर पर आधारित हैं।जब बिजली ही नहीं होगी तो सिंचाई कैसे करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कमी की एक बड़ी वजह अधिकारियों का नया फरमान भी है। उन्होंने बताया कि खिजराबाद, छछरौली के 186 गांवों के मात्र 6 जेई संभाल रहे हैं। इसके बावजूद भी लाइन में फाल्ट आने के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए पावर हाउस में आकर लिखित में देने के बाद लाइन बंद या चालू की जाएगी। आदेश के बाद सभी जेई और लाइनमैन ने आपत्ति जताई है। जेई सुनील कुमार, रणवीर सिंह का कहना है कि कई बार गांव की लाइन में फाल्ट आ जाता है।
ऐसे में फोन पर पावर हाउस कर्मचारियों को लाइन बंद करने के लिए सूचित किया जाता है। नए आदेश में लाइन बंद कराने के लिए जेई को खुद हाजिर होना होगा और लिखित में परमिट लेना होगा। ऐसे में फील्ड में काम करने वालों जेई और लाइनमैन के लिए काफी समस्या पैदा हो गई है। वहीं किसानोें ने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या का समाधान नही किया गया तो बिजली विभाग के खिलाफ रोड जाम करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली ट्रिप कर जाती है। सिंचाई का सीजन होने की वजह से किसान परेशान हैं। बिजली निगम के अधिकारियों से बात की गई है। फिलहाल बिजली को सुचारुकरवाया जा रहा है। - तरुण सहोता, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें