फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिख गुरुओं के प्रति फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिख गुरुओं के प्रति फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से नाराज सिख समाज के लोगों ने थाना सदर जगाधरी पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिख समाज के मनदीप रोड छप्पर, इंद्रजीत सिंह, शेर सिंह, जशनदीप सिंह, गुरबीर सिंह, तुषार, वरुण दीप सिंह, रोहनप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह समेत काफी संख्या में लोग सोमवार को थाना सदर जगाधरी पहुंचे। यहां उन्होंने फेसबुक पर सिख गुरुओं के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ रोष जताया और पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रवीन कुमार नाम के युवक ने फेसबुक आईडी से सिख समुदाय पर आपत्ति जनक टिप्पणी की है। सिख गुरुओं के बारे में गलत पोस्ट की गई है। इससे सिख समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की पोस्ट से आरोपी हिंदू व सिख भाईचारा खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट पर एक अन्य आरोपी प्रवीण सिंघल ने भी गलत कमेंट किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द को खत्म करना चाहते हैं। वह गलत पोस्ट कर हिंदू व सिखों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के लोगों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे किसी तरह से माहौल न बिगड़े।

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अनंत राम का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। समाज के लोगों से अपील है कि वे भाईचारा बनाए रखें। किसी भी धर्म व समाज के प्रति गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें