फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष

विज्ञापन
फर्कपुर थाना में ​​शिकायत देने पहुंचे हिंदू संगठनों के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। ब्राह्मण समाज की कन्याओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर समाज के लोगों में गहरा रोष है। शुक्रवार को समाज के लोगों ने थाना फर्कपुर में शिकायत देकर मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ब्राह्मण समाज के लोगों ने संतोष वर्मा के खिलाफ नारेबाजी भी की। संगठन भगवान श्री परशुराम सेना संघ ट्रस्ट हरियाणा और सर्व ब्राह्मण समाज ने इस टिप्पणी को ब्राह्मण महिलाओं और पूरे समाज के लिए अपमानजनक बताया है। भगवान श्री परशुराम सेना संघ ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष कपिल पंडित ने कहा कि संतोष वर्मा एक प्रशासनिक पद पर होने के बावजूद ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता योगेश शर्मा ने आरोप लगाया कि ये बयान विशेष रूप से ब्राह्मण समाज, महिलाओं और बेटियों की भावनाओं को आहत करने का उद्देश्य रखता है, जिससे समाज में विद्रोह और असंतोष के स्वर उभर रहे हैं। अगर प्रशासन ने स्वयं संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज नहीं की, तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठन प्रदेश और देश स्तर पर संवैधानिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फर्कपुर थाना में शिकायत देने पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें