फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर जताया रोष, मेयर को सौंपी शिकायत

Thu, 18 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में लगातार हो रही हरे-भरे पेड़ों की कटाई को लेकर हरियाणा एनवायरनमेंटल सोसाइटी (एचईएस) ने कड़ा विरोध जताया है। शहीद भगत सिंह पार्क के पास लगे तीन पेड़ों और न्यू हमीदा कॉलोनी के पार्क में लगे चार पेड़ों की कटाई व छंटाई किए जाने के मामले में एचईएस के अध्यक्ष एसएल सैनी ने नगर निगम मेयर सुमन बहमनी को शिकायत सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसएल सैनी ने बताया कि हाईकोर्ट और लोकायुक्त ने आदेश जारी कर रखे हैं कि नगर निगम क्षेत्र में पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम अधिकारियों की है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति पेड़ों की कटाई करती है, तो नगर निगम अधिकारी उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवा सकते हैं। इसके बावजूद शहर में खुलेआम पेड़ों की कटाई होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। एसएल सैनी ने मांग की कि पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल लोगों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले नगर निगम अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस बारे में नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी का कहना है कि वह इस बारे में अधिकारियों से बात करेंगी। पेड़ों को काटने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें