फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूसी कप में बल्लेबाजी का हुनर दिखाएंगे एंजल

Mon, 22 Jun 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एंजल कालिया। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के युवा क्रिकेटर एंजल का अंडर-19 यूसी कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन किया गया है। एंजल जिले के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बने हैं, जिनका चयन इस कप के लिए हुआ है। देश में जिले का नाम रोशन करने के बाद वह जल्द ही विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा के जलवे दिखाएगा।
एंजल का यूसी कप में चयन होने से परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। शहर के जोड़ियां निवासी एंजल जगाधरी के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के छात्र हैं और इसी वर्ष 12वीं उत्तीर्ण की है। वह स्कूल की एकेडमी में कोच पूनम भंडारी से कोचिंग ले रहे हैं। कोच पूनम ने बताया कि एंजल शानदार खिलाड़ी है और उसकी तकनीक बेहतरीन व भिन्न है। ऑलराउंडर एंजल बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कई पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

उसका चयन ऑस्ट्रेलिया में होने वाले यूसी कप के लिए किया गया है। उसका चयन चंडीगढ़ में मैच के दौरान किया गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ हुआ था। इस दौरान शानदार प्रदर्शन पर यूसी कमेटी के सदस्यों ने एंजल का चयन किया। उन्होंने बताया कि एंजल छह वर्ष की आयु से क्रिकेट खेल रहा है। वह नियमित रूप से अभ्यास करता है। नेट प्रैक्टिस में भी उसका प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहता है। प्रतिदिन तीन से चार घंटे वह मैदान पर पसीना बहाता है। वह जिला व राज्य स्तर पर 30 से ज्यादा पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2022-23 में एंजल राज्य क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-14 एसजीएफआई खेल चुका है। वहीं राज्य क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-16 एसजीएफआई में भी उसका प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं बीसीसीआई अंडर-19 में जिला टीम यमुनानगर का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभा दिखाई। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले यूसी कप में स्थान पाया है। एंजल ने बताया कि उसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें