फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने उठाई मांगें, दीवार पर ज्ञापन चिपकाया

Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मांगों व समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कर्मी व सहायकों ने मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान सुनीता सुघ ने किया। कर्मचारी नारेबाजी कर कार्यालय पहुंची तो वहां अधिकारी नहीं मिली। इस पर कर्मचारी वहीं बैठ गईं और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में राज्य सह सचिव बिजनेश राणा व जिला सचिव सुनीता करहेड़ा ने बताया कि सभी कर्मी व सहायक महानिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम कई बार ज्ञापन सौंप चुकीं हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया है। इस कार्यक्रम की सूचना भी तीन दिन पहले दी गई थी। इसके बाद भी डीपीओ ज्ञापन लेने के लिए कार्यालय में मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन

अधिकारी के कार्यालय में न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी की। वहीं ज्ञापन कार्यालय की दीवार पर चिपका दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अधिकारी का यह व्यवहार बेहद गलत है। हर बार प्रदर्शन के दिन वह कार्यालय से निकल जाती हैं। वे इसकी शिकायत लिखित में महानिदेशक से करेंगे। नेताओं ने कहा कि कर्मचारी सरकार को इसका जवाब वोट से देंगे।
उन्होंने बताया कि बजट समय पर न आने से कई महीने से मानदेय, हड़ताल का मानदेय व टर्मिनेट समय का मानदेय, गैस सिलिंडर के पैसे नहीं दिए जाते हैं। जिससे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से दो से छह महीने तक मानदेय नहीं मिला है। दो साल से आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया नहीं दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें अतिरिक्त उपायुक्त व क्षेत्रीय कार्यक्रम अधिकारी करनाल इसमें हस्तक्षेप करें और सिलिंडर के पैसे जारी करे। इस दौरान सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, जिला सचिव शरबती देवी, विनोद त्यागी, रोशन लाल, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, रिंकू कुमार, विजय कुमार, रिटायर्ड संघ से जिला सचिव जोत सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें