फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 10वें दिन जारी

Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला परियोजना अ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना देतीं आंगनबाड़ी वर्कर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का धरना वीरवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। लगातार 10 दिनों से प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन की ओर से समाधान के लिए कोई वार्ता पहल न किए जाने से कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है।
छछरौली की सचिव मिथिलेश गुप्ता की अगुवाई में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से जारी इस संघर्ष के बाद भी प्रशासन अनदेखी कर रहा है। जगाधरी ब्लॉक प्रधान सुनीता ने ऑनलाइन काम के दबाव पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि सरकार 5जी के नाम पर 3जी फोन देकर ऑनलाइन काम का दबाव बना रही है, जो विभागीय एप चलाने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

यदि ऑनलाइन काम लिया जाना है, तो सरकार 5जी फोन, सिम कार्ड और रिचार्ज की सुविधा दे, अन्यथा पूरे हरियाणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी फोन वापस करने के लिए मजबूर होंगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की हठधर्मिता पर चिंता जताते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रही हैं, लेकिन अधिकारी बातचीत तक करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि जब तक मांगों का सम्मानजनक समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। इस दौरान छछरौली से रमेश, बबीता, इकबाल कौर, सुषमा, जीत, मीना, संतोष तथा जगाधरी अर्बन से सुनीता, सुरजीत, ज्योति, सुरुचि, अंग्रेजों, वंदना, निर्मल, सुधा, रूमन, आशा, श्वेता, आरती, सुमित, राजरानी, गुलशन, अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें