यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा दशहरा ग्राउंड से शहीद भगत सिंह चौक तक निकाली गई। साथ ही शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं 27 जनवरी को लंबित मांगों पर वर्कर्स व हेल्पर्स ने काले झंडे सहित सड़क पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान सीटू व एसकेएस से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मियों और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के लोगों ने भी समर्थन दिया। बताया गया कि राज्य सरकार ने 24 जनवरी को मीडिया में वर्करों व हेल्परों के बारे में अलग-अलग राज्यों के मानदेय के आंकड़े रखकर लोगों को भ्रमित करने का काम किया है।