विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापिकाएं। संस्थान
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को इंटर-स्कूल टेक्नो-मैनेजमेंट क्विज का आयोजन किया गया। आनंद पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद लोटस वैली पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यवाहक निदेशक डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रबंधकीय क्षमता और कौशल को मजबूत करती हैं। संवाद