फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही संस्था

Sun, 20 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों का जन्मदिन मनाती आरोहण वेलफेयर सोसायटी की पदा​धिकारी। संस्थान
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरोहण वेलफेयर सोसायटी लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2013 में रितु सोनी की ओर से स्थापित की गई इस संस्था का संचालन अब रेखा और उनकी टीम कर रही है।
संस्था की महिलाएं न केवल दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण दे रही हैं, बल्कि उन्हें घर से संस्था तक लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी भी निशुल्क निभा रही हैं। संस्थापक रितू सोनी का पांच मार्च 2025 को बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बाद उनके भाई अनिल सोनी ने संस्था की जिम्मेदारी संभाली। उनकी देखरेख में कॉर्डिनेटर रेखा संस्था का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 25 दिव्यांग लड़कियां संस्था से जुड़ी हैं। संस्था का कार्य हिंदू गर्ल्स कॉलेज में प्रबंधन की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए गए स्थान पर संचालित हो रहा है। संस्था की ओर से वर्ष 2017 में डेकेयर सेंटर का काम शुरू किया गया था। संस्था की टीम लोगों को दिव्यांग बच्चों के प्रति जागरूक भी करती है। इसके अलावा ऐसे परिवारों से संपर्क किया जाता है, जिनके घरों में दिव्यांग बच्चे हैं, ताकि उन्हें उचित मार्गदर्शन और सुविधाएं मिल सकें।

आरोहण वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिन बच्चों को चलने-फिरने में परेशानी होती है, उन्हें विशेषज्ञों की मदद से फिजियोथेरेपी करवाई जाती है। संस्था बच्चों को घर से सेंटर तक लाने और वापस पहुंचाने का खर्च भी वहन करती है। नियमित फिजियोथेरेपी से कई बच्चों में सुधार देखने को मिला है। संवाद

रोजमर्रा के कामों का दिया जाता है प्रशिक्षण
संस्था में बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ रोजमर्रा के जरूरी काम भी सिखाए जाते हैं। बच्चों को स्वयं तैयार होने, अपने छोटे-छोटे काम करने और घर के सामान्य कार्यों में सहयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। रेखा ने बताया कि बच्चों को पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के तहत चलने, बोलने, दूसरों से बातचीत करने और सामाजिक व्यवहार की जानकारी दी जाती है। बच्चों को बुनियादी शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


मोमबत्ती और हर्बल रंग बनाने का प्रशिक्षण
दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था की ओर से स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को मोमबत्ती बनाने और हर्बल रंग तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था का प्रयास है कि बच्चे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आगे बढ़ सकें।

दिव्यांग बच्चों का जन्मदिन मनाती आरोहण वेलफेयर सोसायटी की पदाधिकारी। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें