साढौरा। गांव सुल्तानपुर के 50 वर्षीय धर्मपाल के साथ पड़ोसी युवक संजीव ने शराब पीने की जिद कर ली। शराब पीने से मना करने पर संजीव ने उनका रास्ता रोककर डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल धर्मपाल को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। उनकी नाजुक हालत को देखकर चिकित्सक ने उन्हें यमुनानगर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करके चोटें पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि धर्मपाल की शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संजीव के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद