फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोर्ट के आदेश पर थाना रादौर पुलिस ने गांव धौलरा में जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, तब धौलरा निवासी राज कुमार ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। वहीं जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप उत्तराखंड के देहरादून के मंसूरी अपार्टमेंट निवासी अजय कुमार, बलबीर सिंह, अजय कुमार, जगमोहन सिंह व राजेंद्र कुमार पर लगा है। आरोपियों ने मिलीभगत कर इस जमीन का सौदा भी कर दिया। शिकायत में धौलरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी गांव में खेती की जमीन है। गांव में रूकमणी व विद्यावती के नाम पर जमीन थी। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी उनके पास थी। अब उन दोनों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें