यमुनानगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास ज्ञान आनंद प्रकाश आश्रम, चाहड़ो के स्थापना दिवस एवं ब्रह्मलीन संत केतानंद तथा स्वामी सदानंद महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को आश्रम परिसर में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु रविदास जी की वाणी का बखान कर उनकी शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के महंत अशोकानंद महाराज के सान्निध्य में हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर मंदिर में गुरुजनों के चरणों में शीश नवाया । सत्संग के दौरान मुख्य अतिथियों और संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों में कहा कि जिस भूमि पर संतों और महापुरुषों की वाणी का प्रचार-प्रसार होता है, वह भूमि सदैव पवित्र बनी रहती है।
विज्ञापन
महंत अशोकानंद महाराज ने श्रद्धालुओं से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। रक्तदान शिविर में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है तथा रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने लोगों कोसे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।