फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की थम गईं सांसें

Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। दोसड़का चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शामपुर गांव निवासी 60 वर्षीय गुलाब सिंह शनिवार सुबह सरावां गांव की तरफ जा रहा था। जब वह दोसड़का चौक के नजदीक रॉयल पैलेस के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया।
आसपास के लोगों ने घायल गुलाब सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें