फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 11 Dec 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहजादपुर पांसरा मार्ग पर बाकरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बाकरपुर निवासी 23 वर्षीय मन्नू व उसके चचेरे भाई 11 वर्षीय पारस की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
बताया गया कि बाकरपुर निवासी मन्नू की गांव जोगी माजरा में ननिहाल है। उसकी नानी का सोमवार को निधन हो गया था। सोमवार को नानी के संस्कार में वह अपने चचेरे भाई पारस के साथ बाइक पर गया था। परिवार के अन्य लोग भी गए थे। संस्कार के बाद परिवार के लोग लौट आए, लेकिन मन्नू व पारस वहीं पर रुक गए थे।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग दस बजे वे दोनों बाइक पर वापस गांव बाकरपुर आ रहे थे। जब वह गांव के बाहर ही पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर या इंडीकेटर नहीं जलाया हुआ था। हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मन्नू को मृत घोषित किया। वहीं देर रात पारस ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें