हाइड्रोलिक निशान साहिब का अनावरण करती सिख संगत। प्रवक्ता
यमुनानगर। डेरा संतपुरा परिसर में 80 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक निशान साहिब का विधिवत अनावरण किया गया। वहीं संत त्रिलोचन सिंह टेस्टिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह चैरिटेबल डायग्नोस्टिक लैब लोगों को विभिन्न रक्त एवं अन्य जांचें रियायती दरों पर उपलब्ध कराएगी। महंत करमजीत सिंह ने कहा। निशान साहिब खालसा पंथ की शान और पहचान है। टेस्टिंग सेंटर स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। समापन पर लंगर वितरित किया गया। इस दौरान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी, प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर, गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या परमदीपिका सेठी इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद