फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाक्करवाला में 45 लाख से तैयार हुआ अमृत सरोवर

Thu, 04 Jul 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में तलाबों, सरोवरों व पोखरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। वहीं कई गांवों में सरोवरों का निमार्ण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव बाक्करवाला में योजना के तहत सरोवर तैयार किया गया है। जिस पर कुल 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज के एक्सईएन लव कुमार धीमान ने बताया कि सरकार गांवों में मिशन अमृत सरोवर योजना चला रही है। इसके अंतर्गत गांव बक्करवाला में 45 लाख रुपये से सरोवर बनाया गया है। यह सरोवर दो एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है। इस अमृत सरोवर के चारों तरफ चलने के लिए पक्का रास्ता, रोशनी के लिए लाइट, बैठने के लिए बेंच, छाया के लिए शेड का निर्माण, पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है।
अमृत सरोवर बनने से आसपास की भूमि का जलस्तर भी बढ़ा है व गांवों में मक्खी मच्छर से भी छुटकारा मिलेगा। गांव में स्वच्छता के साथ सुंदरता बढ़ेगी। लोग सुबह शाम आकर सैर करते हैं। एक्सईएन ने बताया कि अमृत सरोवर बनने से ग्रामीणों को लाभ पहुंच रहा है। इन अमृत सरोवरों में वर्षा का पानी स्टोर होता है जिससे जल सरंक्षण होगा। इस दौरान एसडीओ विनोद कुमार, जेई देवेंद्र शर्मा, गांव सरपंच व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें