फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण में अमितोज, स्लोगन में धीर्या प्रथम

Fri, 03 Apr 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली के राजकीय महाविद्यालय में नशा मु​क्ति विषय पर जागरूक करते विद्यार्थी। कॉलेज
विज्ञापन
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर अंतर-महाविद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों में भाषण वर्ग में अमितोज प्रथम, प्रिंस द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में धीर्या ने पहला, कृपावती ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में अंकिता-नजमा की टीम प्रथम, अंजलि-कोमल द्वितीय और अमित-हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि नशा समाज की कई समस्याओं की जड़ है और युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ व जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से नशा मुक्त वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। वाईआरसी इंचार्ज प्रो. रजनी गोयल और डॉ. बलविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। इस अवसर पर प्रो. अशोक बंसल, प्रो. प्रियंका गुप्ता, डॉ. नेहा सैनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें