एंबुलेंस चालकों को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी।
एक सोच नई सोच संस्था द्वारा डिस्ट्रिक्ट एम्बुलेंस एसोसिएशन सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्था संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया इस दौरान डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विभा गुप्ता ने मुख्यातिथि रही। इस दौरान डॉ. विभा गुप्ता ने एम्बुलेंस चालकों को फूलमाला डालकर सम्मानित किया। डॉ. विभा गुप्ता ने बताया कि एम्बुलेंस चालक इस संकट की घड़ी में दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं। एम्बुलेंस चालकों की वजह से ही हररोज सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिलता है। यह एम्बुलेंस चालक जरूरतमन्दों लोगों की हर सम्भव मदद भी करते है। डॉ. विभा गुप्ता ने एम्बुलेंस चालकों को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए उपाय बताए। उन्होंने बताया कि पाचन शक्ति ठीक रखने के लिए रात को गर्म दूध में हल्दी, दिन में दो बार गिलोय का गुनगुना पानी और सुबह शाम को कुछ समय श्वांस से सम्बंधित योग करें इस दौरान डिस्ट्रिक एम्बुलेंस प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान हमे अपनी जिम्मेदारी को ओर बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए वह एक सोच नई सोच संस्था की पूरी टीम का धन्यवाद करते है। इस दौरान राजन बिंद्रा, धर्मपाल सहदेव, एमआर भारद्वाज, बुद्धि सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, सन्नी कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, धन्नी राम उपस्थित रहे।