फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य मुकेश ने दिया इस्तीफा

Thu, 29 May 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। पांच दिन पहले अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य बने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजा है। इसके पीछे मुकेश गर्ग ने अपने निजी एवं व्यक्तिग कारण बताए हैं। जानकारी के अनुसार कि पांच दिन पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुकेश गर्ग को अमरनाथ व माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया था। मंगलवार को मुकेश गर्ग ने अपनी सदस्यता से त्यागपत्र उप राज्यपाल के नाम दिया है। जिसका कारण उन्होंने व्यक्तिगत कारणों को बताया है। मुकेश गर्ग ने अपने इस्तीफे को अपने सोशल मीडिया पेज पर भी अपलोड किया है। जिसके बाद इस पर राजनीतिक व सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें