Amar Singh of Alahar won 2100 prize wrestling competition
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बुड़िया में गोगा माड़ी पर हर साल की तरह रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें अलाहर के अमर सिंह पहलवान ने 2100 रुपये की इनामी कुश्ती जीती। उन्होंने यूपी के पहलवान अरुण को हराया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर निगम से एसआई अमित कुमार की ओर से विजेता अमर सिंह पहलवान को नकद इनाम दिया गया। दंगल में यमुनानगर सहित आसपास के जिलों से पहलवान पहुंचे। जिनके बीच कई इनामी कुश्तियां हुईं। इसमें पहुंचे नगर निगम के एसआई अमित कुमार ने विजेता को अपनी ओर से नकद इनाम देकर कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेल में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। खेल से शरीर के साथ मानसिक स्तर पर भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है।